फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांटने का काम कर रही भाजपा, फैला रही नफरत : विदित

विज्ञापन
विज्ञापन
चेम्बर ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड पर हुए पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अभी दस विधान सभा उप चुनाव सपा से मिलकर लड़ने जा रही है। प्रदेश में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। भाजपा सरकार बांटने का काम कर रही है और नफरत फैला रही है। सरकार के हिंदू मुस्लिम कार्ड को आम व्यक्ति समझ गया है। अब लोग कांग्रेस की तरफ उम्मीद की निगाह से देख रहे हैं।
मंगलवार को चेम्बर ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड में फ्रेंड्स ऑफ़ कांग्रेस के बैनर तले हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह में ये बातें राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए विदित चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और पार्टी सरकार बनाएगी। आम आदमी ग़रीबी और बेरोज़गारी से जूझ रहा है, पुलिस बेखौफ है। राष्ट्रीय सचिव बने जितेंद्र बघेल ने कहा कि हर वर्ग मौजूदा प्रदेश व केंद्र सरकार से त्रस्त है और कांग्रेस की तरफ़ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ. प्रदीप अरोड़ा व सह संयोजक गौरव भाटी, मोहम्मद इमरान, शबी ख़ान और महेंद्र शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए ओपी शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भाजपा क़ानून को जेब में रखकर क़ानून का राज ख़त्म करने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम संयोजक डा. प्रदीप अरोड़ा, डाॅ. विवेक जैन, रोहित राणा, विनोद मोघा, बड़ौत से श्रीराम कुमार व राकेश शर्मा, मनजीत कोछड़, मुगीस जिलानी, राकेश कुशवाहा, कनिष्क अरोड़ा, रवि प्रकाश, विनोद बंसल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें