मेरठ। भाजपा के चुनाव प्रबंधन के माहिर और पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी आदि ने शोक जताया। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे शिव शक्ति नगर से चलकर ब्रजघाट पर किया जाएगा।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि शहर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कृष्ण गोपाल ने सहसंयोजक और संयोजक की भूमिका निभाई। लोकसभा चुनाव में मेरठ महानगर के संयोजक भी रहे। उन्होंने लखनऊ में प्रदेश चुनाव प्रबंधन के कार्यालय का भार भी संभाला। प्रत्येक चुनाव में उनकी भूमिका अहम रही। वह वर्ष-2001 से 2003 तक महानगर अध्यक्ष रहे। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के पिछले परिसीमन तक उन्होंने ही जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर बैठकें आयोजित की थीं।