फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा के क्षेत्र अध्यक्ष ने की कांवड़ियों की सेवा

Sun, 09 Aug 2026 05:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। भाजपा के क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर रविवार को पंडित सुनील भराला के कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे। शिविर में उन्होंने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया और उनकी सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कांवड़ियों की सेवा की और कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करने से मन को शांति मिलती है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है
विज्ञापन

इस दौरान पंडित सुनील भराला ने भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर में भोजन, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान मंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल, अजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें