मेरठ। बागपत रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। मंदिर संस्थापक अनिल गोल्डी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नीरज शर्मा ने भोले बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। इससे पूर्व हिमांशु कौशिक ने रुद्राभिषेक कराया। मंदिर अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। श्याम बाबा का कलकत्ता के फूलों से भव्य शृंगार किया गया। आयोजन में सुनील शर्मा, मुदित मांगलिक, शुभम अग्रवाल, आदित्य अम्मू व संजय माहेश्वरी रहे। संवाद