मेरठ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। वहीं लंबे समय से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकीलों ने भाजपा के युवा सम्मेलन का जमकर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी और बीजेपी के पोस्टर भी फूंके। इतना ही नहीं, बल्कि सर्किट हाउस में ताला तक लगा दिया।
विरोध देख खिसकते नजर आये बीजेपी कार्यकर्ता
खिसकते नजर आए बीजेपी कार्यकर्ता
- फोटो : खिसकते नजर आए बीजेपी कार्यकर्ता
बता दें कि युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं और वकीलों में खूब धक्का-मुक्की हुई। वहीं सर्किट हाउस के बहार से वकीलों का विरोध देख भाजपा कार्यकर्ता खिसकते नजर आये। केशव प्रसाद मौर्य वकीलों से मिले और कहा कि मैं आपकी मांग सरकार के सामने रखूँगा।
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का किया घेराव
भाजपा के पोस्टर फूंके
- फोटो : भाजपा के पोस्टर फूंके
भाजपा के युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर घेराव किया गया। पुलिस लाइन विस्तृत हेलीपैड से निकलने पर उनका जबरदस्त विरोध किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन के अंदर केशव प्रसाद मौर्य से वार्ता की। इससे पहले वकीलों ने बीजेपी के पोस्टर भी फूंके। उसके बाद ही वह कार्यक्रम स्थल पर जा सके। इस बीच करीब 3 घंटे तक अधिवक्ताओं ने सर्किट हाउस और पुलिस लाइन गेट का घेराव करें रखा।
मौर्य बोले, यूपी में बनाएंगे पूर्ण बहुमत की सरकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य
भाजपा के महानगर युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा शासन में सिर्फ जमीनों पर कब्जा और गुंडागर्दी हो रही हैं। वहीं बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'बसपा अभी से पीछे नहीं रही, पहले से ही पीछे रही हैं। इस बार निश्चित रुप से यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आ रही है। जिसमें युवाओं का सबसे बड़ा हाथ होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अभी से चुनाव तैयारी में जुट जाए। इस बार 2014 के इतिहास को फिर से यूपी में दोहराना है। मौर्य ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें भाजपा की होंगी। उन्होंने कहा, 'यूपी चुनाव पर सिर्फ प्रदेश या देश नहीं बल्कि विश्व की नजर हैं।'