फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 440 परिवारों वालों को मिला तोहफा, अपने वादे पर खरी उतरी सरकार

विज्ञापन
लोगों को मिला तोहफा - फोटो : लोगों को मिला तोहफा
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ में बीएसयूपी योजना के तहत शहर के 440 परिवारों को डूडा की ओर से तैयार कराए गए आवास आवंटित किए गए। आवास का आवंटन पत्र पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान कई लोगों ने अपात्रों को आवंटन पत्र देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने गड़बड़ियों के आरोप को सिरे से नकार दिया। उनका कहना है कि अभी लगभग इतने ही मकानों का आवंटन होना बाकी है, जो जांच के उपरांत दिए जाएंगे। 




 

डीएम बी चन्द्रकला - फोटो : डीएम बी चन्द्रकला

बीएसयूपी योजना के तहत लोहियानगर और दायमपुर में ऐसे लोगों को मकानों का आवंटन किया गया है, जिनकी मासिक आय लगभग 3300 रुपये है और उनके पास आवास नहीं है। इसके लिए 15 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। मंगलवार को डीएम बी. चंद्रकला की अध्यक्षता में विकास भवन में लाटरी निकाली गई। इस दौरान पात्रों को भवन आवंटन पत्र दिए गए। लोहियानगर में 361 और दायमपुर में 79 भवनों के लिए ड्रा हुआ। ड्रा की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। इस दौरान कई लोगों ने अपात्रों को योजना का लाभ देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शाहिद, नाजमा, उम्मेद खां, राकेश आदि ने आरोप लगाया कि मकान आवंटन में अपात्रों को लाभ दिया गया है। जबकि वह पात्र होने के बाद भी भटकते फिर रहे हैं।
विज्ञापन

गरीब जनता - फोटो : गरीब जनता

वहीं पीओ डूडा आरपी सिंह का कहना है कि मकान आवंटित करने से पहले पात्र परिवारों की तीन स्तरीय जांच की जाती है। जांच में सही पाए जाने वाले परिवारों को ही मकान दिए गए हैं। नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा, एडीएम सिटी, एपीओ विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें