मोदीपुरम। पल्लवपुरम मंडल में भाजपा के नवनियुक्त महानगर महामंत्री विनय पाराशर, महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा व महानगर मंत्री डॉली गुप्ता का शुक्रवार को स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान अतिथियों को भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय गुप्ता व संचालन मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सभी को मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस दौरान जनार्दन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुंदर लोधी, श्रीपाल शर्मा, रमेश शर्मा, प्रदीप जगत सिंह, राहुल राणा, रजत चौहान, रजत यादव, नरेंद्र पाराशर, हरीश पराशर, सत्य प्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, हरेंद्र रावत, देव पाराशर, युग पाराशर, सुनीता रस्तोगी, उमा शर्मा, मोनिका पुंडीर, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद