फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: भाजपा ने गंगोह विधानसभा सीट से किरत सिंह को बनाया प्रत्याशी

Sun, 29 Sep 2019 04:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सहारनपुर में गंगोह विधानसभा सीट के किरत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। किरत सिंह भाजपा जिला महामंत्री हैं और वह गंगोह क्षेत्र के गांव उमाही कला के रहने वाले हैं।

विज्ञापन




बता दें कि वैसे गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा का टिकट पाने के लिए लाइन लंबी थी। दावेदार अपने प्रयास कर रहे थे, जिसमें संघ नेताओं से भी संपर्क साधा जा रहा था। पार्टी में अंदरूनी तौर पर यह बात भी सामने आ रही थी कि गंगोह सीट के जातीय समीकरणों और पूर्व के चुनावों के मद्देनजर गुर्जर बिरादरी से प्रत्याशी घोषित होने की संभावना थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: मनीष चौहान को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा से गर्माया सियासी माहौल
विज्ञापन


वहीं इससे पहले गंगोह उपचुनाव में एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से चल रही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें