फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की मौत का राज: पत्नी ने की गैर इरादतन हत्या, सामने आया पूरा विवाद, पुलिस के हाथ लगा अहम वीडियो

Sat, 10 Jun 2023 04:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

भाजपा नेता की मौत का राज : पत्नी सोनिया ने पति की गैर इरादतन हत्या की। मौत से पहले का पूरा विवाद सामने आ गया है। वहीं, पुलिस के हाथ एक अहम वीडियो भी लगा है।
विज्ञापन
पत्नी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भाजपा नेता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मौत से पहले का विवाद सामने आ गया। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात को शराब के नशे में निशांक ने बदसलूकी और मेरे बाल तक काट दिए। बताया गया कि तमंचे से मारने दौड़ा तो हाथापाई में गोली निशांक को ही लग गई।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार सुबह घर निशांक गर्ग का शव मकान के अंदर ही मिला। निशांक के सीने पर गोली लगी हुई थी। पत्नी ने बताया था कि रात में करीब तीन बजे निशांक ने नशे में मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद वह मायके चली गई थी। वहीं, रात को निशांक और उसकी पत्नी के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी पुलिस को मिला है।

यह भी पढ़ें: अंजली हत्याकांड: साजिश का सनसनीखेज खुलासा, सच ने हर किसी को चौंकाया, सामने आए शूटरों के चेहरे
विज्ञापन


पुलिस पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी थे।

विज्ञापन

ये था मामला
शनिवार सुबह भाजपा नेता निशांक गर्ग का गोली लगा शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बेड पर पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग व भाजपा पदाधिकारी घटनास्थल पर दौड़े। सूचना पर सीओ दौराला और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया था।
 
बताया गया कि भाजपा नेता निशांक गर्ग ने लगभग 13 साल पूर्व अशोकपुरी निवासी सोनिया से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा विधान व बेटी कश्वी हुए। 

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की मौत से मचा हड़कंप: रात में पत्नी से हुआ विवाद, सुबह बेड पर मिली लाश, 13 साल पहले हुई थी लव मैरिज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें