फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूट- फूट रोए BJP विधायक, PM मोदी से लगाई गुहार, पायलट को छुड़ाओ नहीं तो पाक को मिटा देंगे

Wed, 27 Feb 2019 10:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी और पीएम मोदी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमला करने के दौरान भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन के पकड़े जाने पर विधायक विक्रम सिंह सैनी फूट फूट कर रो पड़े। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई कि पायलट को छुड़ाओ, साथ ही कहा, पायलट को खरोंच आई तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे। भाजपा विधायक के रोते बिलखते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

विज्ञापन


जानसठ के गांव कवाल निवासी खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी हमेशा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते रहे हैं। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय एयरफोर्स की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को पाक में वायुसेना द्वारा हवाई हमले की कार्रवाई के दौरान भारत का पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पकड़ा गया। पाकिस्तान की सेना ने पायलट से मारपीट करते हुए एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो को देखकर विधायक विक्रम सिंह सैनी फूट-फूटकर रो पड़े। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि पायलट को छुड़ाओ, पायलट को खरोंच आई तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे। साथ ही विधायक ने देशवासियों से भी कहा कि वो पीएम मोदी पर विश्वास रखें। विधायक का फूट-फूट कर रोते बिलखते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

हमारी वायुसेना का पायलट पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया है। पाक के सैनिकों ने हमारे पायलट को पीटते हुए एक वीडियो भेजा है, जिसको देखकर में बेहद आहत हुआ हूं। अपने को काबू में नहीं रख सका, इसलिए फूट कर रोने लगा। मैंने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि हमारे पायलट को छुड़ाया जाए। - विक्रम सैनी, खतौली भाजपा विधायक

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें