क्लिप के अनुसार विधायक कहते हैं कि यदि तुम्हें अपनी मर्जी चलानी है। तुम सोच रहे हो कि जिले के एक दो नेता तुम्हें बचाकर जिले में ही इधर-उधर करा देंगे। अब तुम्हारा ट्रांसफर मैं कराकर लाऊंगा। इस पर इंस्पेक्टर कहते हैं, आप नाराज न हों। महिला बहुत दुखी थी वाकई में। उसके साथ गलत हुआ है। इस पर विधायक कहते हैं कि गलत काम कुछ नहीं हुआ था। पति-पत्नि का झगड़ा है। पैसे तुमने ले लिए। जिस पर इंस्पेक्टर कहते हैं कि ईश्वर कसम, अपनी औलाद की कसम, मैं पैसे नहीं लेता हूं। यदि आप इसे साबित कर दें तो नौकरी छोड़ दूंगा। आपको किसी ने गलत बताया है। विधायक कहते हैं कि आज के बाद तुम्हें फोन नहीं करूंगा। तुम खुद कहोगे कि मेरे साथ क्या कर दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर कहते हैं कि यदि जिद्द वाली बात तो चलो जीडी को भी साफ कर दूंगा। विधायक कहते हैं कि इसमें जिद्द वाली क्या बात है जो हम कह रहे हैं तुम उसका उल्टा कर रहे हो। आगे के लिए समझ लेना। जिस पर इंस्पेक्टर कहते हैं इसमें किसी को भेजो तो सही जो जिम्मेदारी के साथ निपटारा तो कर दे।
दरअसल, मामला पति पत्नी के विवाद का बताया गया। थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी हापुड़ हुई थी। महिला का आरोप था कि उसका पति मारपीट करता है। गलत काम करता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि लिखित में समझौता दे रखा है।
मैंने नहीं किया वायरल
ईश्वर या ऑडियो वायरल करने वाला जानता है कि पूरे प्रकरण में मेरी कोई गलती नहीं है। मैंने ऑडियो वायरल नहीं किया है।
-एमपी सिंह, इंस्पेक्टर मवाना
मैं अब भी कायम हूं
पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद में चालान कर दिया। पत्नी के कहने पर भी नहीं छोड़ा। जिसमें पत्नी भी समझौता चाहती थी। लेकिन जानबूझकर इंस्पेक्टर ने पति का चालान करने की बात कही। मैंने इसी संबंध में बात की। मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। जो अधिकारी पीड़ित की नहीं सुन रहा, उसे रहने का क्या अधिकार है। जनप्रतिनिधि होने के नाते जब पीड़ित उनके पास आते हैं तो गलत कार्रवाई होने पर क्या मैं बात भी न करूं।
-दिनेश खटीक विधायक हस्तिनापुर
दोनों में समझौता
मामला 13 अगस्त का है। पति-पत्नी के विवाद पर आरोपी पति को थाने ले आई। इस मामले में पत्नी ने तहरीर भी नहीं दी। हालांकि जांच में यह साफ हो गया था कि मामला केवल पति-पत्नी का सामान्य विवाद है। दोनों के बीच समझौता भी हो गया था।
-राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/