फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम के पिता पर धमकी देने का आरोप, ये है पूरा मामला

Tue, 12 Nov 2019 01:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एक व्यक्ति ने सरधना विधायक संगीत सिंह सोम के पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। वहीं, विधायक के पिता ने आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन


हाइडिल कॉलोनी विक्टोरिया पार्क सिविल लाइन निवासी धर्मेंद्र पुत्र मेहर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय में ओमवीर बनाम धर्मेंद्र वाद विचाराधीन है। सोमवार को वह तारीख पर आया था। आरोप है कि लौटते वक्त कचहरी के आंबेडकर चौराहे वाले गेट पर विधायक संगीत सिंह सोम के पिता ओमवीर सिंह पुत्र बलबीर निवासी ग्राम फरीदपुर थाना सरधना और रामकुमार व राहुल ने उसे रोककर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: संगीत सोम बोले- विवादित बयान देने के लिए ही पैदा हुए आजम, सदस्यता होगी खत्म और जल्द जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं तो तारीख पर गया ही नहीं
इस मामले में ओमवीर सिंह का कहना है कि सोमवार को केस की तारीख थी। लेकिन वह तो जरूरी काम से रविवार से सहारनपुर में हैं। जब वे सोमवार को तारीख पर नहीं गए तो कैसे उन्होंने किसी को धमकी दे दी।

ओमवीर सिंह का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह गलत हैं। इसके पीछे एक सपा नेता की साजिश है, क्योंकि आरोप लगाने वाला व्यक्ति एक सपा नेता के यहां काम करता है और उसी के यहां रहता है। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है, इसलिए वे एसएसपी से मिलकर आरोप लगाने वाले पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें