फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, ये क्या बोल गए नेता जी

Wed, 27 Sep 2017 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में गोहत्या पर दिए गए विवादित बयान को लेकर खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि विधायक हमेशा की तरह अपने विवादित बयान से एक बार फिर मुकर गए हैं। उनका कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। शहर में भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में रविवार को आयोजित ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में दिया गया खतौली विधायक विक्रम सैनी का बयान सुर्खियां बना हुआ है।
विज्ञापन

 
विधायक विक्रम सैनी ने कह दिया कि जो काम महाराज परशुराम जी ने किया था अत्याचारियों का सफाया, वही काम हमारी सरकार कर रही है और ऐसा होता रहेगा। हमारे योगी जी मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने साफ कह रखा है कि जो ऐसे लोग हैं, उन्हें ऊपर पहुंचा दो। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मैंने चुनाव में कहा था कि जिसका सीना वंदेमातरम कहते हुए चौड़ा होता हो, जो गाय को अपनी माता मानता हो, ऐसे लोगों के वोट मुझे चाहिए और जो यह नहीं करता हो, उनका वोट नहीं चाहिए। ऐसा बोलकर जिले में सबसे अधिक वोट लेकर चुनाव जीता हूं।

पढ़ें : जेल जा चुके भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, गाय का अपमान करने पर तोड़ दूंगा हाथ-पैर
विज्ञापन

पहले भी दिया था विवादित बयान

भाजपा विधायक विक्रम सैनी
काम ठीक करूंगा, लेकिन इलाज उनका करूंगा जो देश के दुश्मन हैं। जो गोकशी करते हैं, उनका इलाज करते हुए ना मरने की चिंता है ना किसी को मारने की। भाजपा विधायक विक्रम सैनी का यह बयान सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में है। विधायक अब तक तीन बार अपने विवादित बयानों को लेकर सुखियों में आ चुके हैं।  

क्या बोले विधायक
विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि मैंने सिर्फ गोहत्या करने को नहीं बख्शे जाने के लिए कहा था। यह कोई विवादित बयान नहीं है। गलत काम करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, सही काम करने वालों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें