फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट बताएगी, मेरठ में कितनी लंबी कोरोना चेन, पश्चिमी यूपी में रमजान की तैयारियां तेज

Thu, 23 Apr 2020 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut medical - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में भाजपा नेता के करीबी की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जहां पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं शहरवासियों में भी दहशत व्याप्त है। अब भाजपा महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट आने के बाद ही यह मालूम चल सकेगा कि शहर में कोरोना की चेन कितनी लंबी है।

विज्ञापन


सहारनपुर, शामली बागपत समेत अन्य जिलां में लाॅकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है, हालांकि रमजान नजदीक होने के कारण बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ रही।

मेरठ में कोराना पाॅजिटिव व्यक्ति के बेटे की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद बेटी की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष और उनके परिवार की आज रिपोर्ट आएगी

इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं तक हड़कंप मचा हुआ है। हांलांकि जांच रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि शहर में कोरोना चेन कितनी लंबी है। इसके साथ ही शहर के रजबन निवासी गर्भवती महिला के परिवार वालों की भी आज रिपोर्ट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली जनपद में पिछले पांच दिन से कोरोना संक्रमित का नया केस नहीं आया है। बुधवार देर रात सभी 114 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग समेत जनपदवासियों को राहत मिली है।  जिले में अभी तक मिले 17 कोरोना संक्रमित युवकों का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बिजनौर में कोरोना को हराने के लिए पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में जुटी है लेकिन जनता अब भी घरों से बाहर निकलने में नहीं डर रही है। जिले में अब तक कोरोना के 27 केस आ चुके हैं। नहटौर थाने के एक दरोगा में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

दरोगा के संपर्क में आए कई पुलिसकर्मियों का भी सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। आज इन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आएगी। ये पुलिसकर्मी पहले से ही क्वारंटीन किए गए हैं। पूरा थाना सील है। नहटौर में अस्थायी पुलिस थाना बनाया गया है।

बागपत जनपद में पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बागपत-मेरठ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 10  बजे तक 15 चालान काटे गए हैं । रमजान निकट होने की वजह से बाजार में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें