फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा नेता, सहारनपुर की इस सीट से उम्मीदवार नाम लगभग तय

Wed, 28 Aug 2019 12:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में गंगोह विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। प्रत्याशी का नाम भी लगभग तय हो गया है, लेकिन घोषणा अभी नहीं की गई है। इस सीट से करीब 12 उम्मीदवारों ने प्रमुखता से टिकट के लिए दावेदारी कर रखी है। 

विज्ञापन


गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी के लोकसभा चुनाव में कैराना से सांसद चुने जाने पर यह सीट रिक्त हुई है। छह महीने के भीतर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा लगातार सतर्क है। दो बार प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और पंचायतीराज मंत्री व गंगोह विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी चौधरी भूपेंद्र सिंह भी सहारनपुर का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने 70 मिनट तक ली क्लास, दिया जीत का मंत्र और पढ़ाया विकास का पाठ
विज्ञापन


वहीं सोमवार को भी सुनील बंसल और चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सहारनपुर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की थी। इसके साथ ही दावेदारी करने वाले पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने संकेत दिए थे कि जल्द प्रत्याशी की घोषणा होगी। 
विज्ञापन


वहीं, पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रत्याशी का नाम तय कर लिया गया है, जिसकी घोषणा सितंबर के पहले सप्ताह में होगी। सुनील बंसल और चौधरी भूपेंद्र सिंह ने दावेदारी करने वाले भाजपाइयों से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया था। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि पार्टी हाईकमान जिसे भी चुनाव मैदान में उतारेगी, उसे भारी मतों के अंतर से विजयी बनाने का काम किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें