फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेता के भाई ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 03 Jun 2020 11:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • कारोबारी ने कनपटी पर गोली मारकर जान दी
  • भाजपा के पूर्व जिला मंत्री के थे बड़े भाई, काफी समय से चल रहे थे तनाव में
  • रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारी
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  भाजपा के पूर्व जिला मंत्री संजय अग्रवाल के बड़े भाई अजय अग्रवाल ने बुधवार देर रात अपने आवास पर लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वे काफी समय से तनाव में थे। वे पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल के भतीजे थे।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिविल लाइंस निकट ग्लैक्सी टॉवर निवासी अजय अग्रवाल(56) पुत्र निहालचंद का बस ट्रांसपोर्ट, प्रॉपर्टी और फाइनेंस आदि का कारोबार है। बुधवार देर रात अजय अग्रवाल ने मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

इस दौरान घर में उनकी पत्नी रश्मि और बेटा तनिष्क भी नीचे मौजूद थे, जबकि बेटी आयूषी नोएडा में है। जानकारी मिलने पर पड़ोस में रहने वाले उनके छोटे भाई संजय अग्रवाल ने मौके पर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी नमूने लिए तथा रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि भाजपा नेता के भाई ने गोली मार कर आत्महत्या की है।

बताया कि वे कुछ दिनों में डिप्रेशन में थे। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, राजीव गर्ग आदि पार्टी नेताओं ने भी मौके पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें