फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने महिला थाना प्रभारी पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महिला थाना प्रभारी सीता सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि थाना प्रभारी के द्वारा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने एसएसपी से मामले को लेकर शिकायत की।
विज्ञापन

सूरजकुंड रोड निवासी पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता, अंकुर गोयल व सुरेश कुमार ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार को वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता के साथ महिला थाना प्रभारी से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ गए थे। जहां भाजपा नेताओं ने महिला थाना प्रभारी पर धमकाने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व एक दूसरे समुदाय के युवक ने पीड़ित बुटीक संचालिका से दुष्कर्म किया था। जिसमें पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा दिया था।
कुछ दिन पूर्व आरोपी जमानत पर बाहर आया था। पीड़िता का आरोप है कि जमानत पर आने के बाद से आरोपी पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव दे रहा है। महिला ने आरोपी पर बुटीक में घुसकर धमकाने का आरोप लगाया। महिला थाना प्रभारी के द्वारा भाजपा नेताओं के साथ अभद्रता के मामले में वैश्य समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि वह मंगलवार को एसएसपी से मिलेंगे। साथ ही भाजपा नेता व व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें