फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटी डांसर काव्या का भाजपा नेता ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन-5 में टॉप-10 में स्थान पक्का होने के बाद शुक्रवार को सैनिक कॉलोनी निवासी काव्या वापस लौटी। मुंबई से मेरठ वापस लौटने पर संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने काव्या का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

काव्या के पिता मोनू पाल ने बताया कि वह मूलरूप से सरधना के खिर्वा जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। वह सरधना रोड पर मोमोज का ठेला लगाते हैं। मोनू ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी काव्या को डांस करना काफी पसंद है। इस कारण बेटी का डांसिंग स्कूल में दाखिला दिला दिया था। कोच दीपक राजपूत ने काव्या के हुनर को पहचाना और उन्हें रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन-5 के लिए ट्रायल दिलाया। काव्या ने टॉप-10 में अपनी जगह पक्की की। पिता मोनू पाल ने बताया कि 20 दिन बाद बेटी काव्या को वापस मुंबई जाना है। स्वागत करने वालों में इस दौरान सोनित पाल, अनिल, जॉनी, उमेश, सुमित, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें