सहारनपुर के देवबंद में मंगलवार को दिन-दहाड़े अज्ञात बदमाशों ने तल्हेड़ी-मानकी के पास बाइक सवार भाजपा नेता यशपाल सिंह को गोली मार दी। जिससे यशपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप मचा हुआ है।
सूचना मिलते ही देवबंद कोतवाली प्रभारी आनन्द देव मिश्र भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं। वहीं सभी अज्ञात हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस कॉम्बिंग कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।