सोमवार को राजस्थान पुलिस ने फिरोज के घर दबिश दी। वहां फिरोज नहीं मिला। अब फिरोज की लोकेशन लोहियानगर मंडी में मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। काफी तलाशने के बाद फिरोज के साथी शिखर और इदरीश पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
उन्होंने खुलासा किया कि फिरोज ने उनके कहने पर प्याज का सौदा एक आढ़त से कर दिया था। पुलिस दोनों को लेकर जाने लगी तो लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में दोनों आढ़ती द्वारा 80 हजार रुपये और बचा माल लौटाने के बाद पुलिस लौट गई।