फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध पर गुस्सा जाहिर किया। सूचना मिलते ही एएसपी अनित कुमार और सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। संजय खोखर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी वो करीबी थे।
उधर, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भय का माहौल है और संगीन अपराधों में लिप्त लोग सत्ता के साथ जुड़, अपने अवैध काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा बागपत में स्थिति बेकाबू हो चली है।
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दो गोली मारी है। जिसमें एक सिर और दूसरी सीने में मारी गई। एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर, आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया में रंजिश का मामला लग रहा है। पीड़ित परिवार से बात करके मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/