फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे एक लाख रुपए

Fri, 10 Nov 2017 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में पड़ा भाजपा नेता और पास में उसकी बाइक खड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रोड ग्राम खजूरी मंशादेवी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार भाजपा नेता को तमंचा लगाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। भाजपा नेता ने बदमाशों पर एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बेहोश पड़े युवक की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के छोटे भाई ने थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। वही पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें : तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े लूटी ज्वैलरी शॉप, मारी गोली, देखें तस्वीरें

नगर के मोहल्ला पूठी दरवाजा निवासी इमरान मोदी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। इमरान ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन से एक लाख रुपये उधार लिए थे। बृहस्पतिवार को वह बाइक से मेरठ हासमपुरा निवासी बहन को एक लाख रुपये लौटाने जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम खजूरी मंशा देवी के पास पहुंचे पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश तमंचा लगाकर उन्हें गन्ने के खेत में ले गए। वहां पर उसे कुछ सुंघा दिया। होश आने पर वह अस्पताल में था। भाजपा नेता के साथ लूट की घटना होने पर भाजपा कार्यकर्ता सीएचसी पहुंचे और घटना के खुलासे की मांग की। पीड़ित के छोटे भाई उस्मान ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थानाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने बताया कि युवक ग्राम खजूरी के जंगल में बेहोश मिला था। पीड़ित एक लाख रुपये लूट की जानकारी दे रहा है। लेकिन बार-बार बयान बदल रहा है। इससे घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें