फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा तिरंगा बाइक रैली की शुरुआत: जेपी नड्डा बोले- मेरा सौभाग्य है, मैं ऐतिहासिक नगरी में आया हूं

Sat, 13 Aug 2022 07:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

जेपी नड्डा शनिवार को मेरठ पहुंचे और रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है मैं ऐतिहासिक नगरी में आया हूं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को मेरठ पहुंचे। जेपी नड्डा ने भाजपा समर्थकों के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली। कहा कि मेरा सौभाग्य है, मैं ऐतिहासिक नगरी में आया हूं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी क्रांतिकारी भूमि से हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वीर भूमि है। मेरठ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से मत्वपूर्ण है। कहा कि देश को देश प्रेम के साथ जोड़ेंगे। आज देश राष्ट्र की भावना से ओतप्रोत है। यह झंडा ही नहीं, आन बान शान का प्रतीक है। इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। यह समर्पण का चिन्ह है। राष्ट्र के निर्माण का चिन्ह है।

उन्होंने कहा कि तिरेंगे में धर्म चक्र है। धर्म चक्र का मतलब है, ये देश कानून से चलता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 370 की धारा को समाप्त किया। आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा ही फहराया जाता है। हमारी विचारधारा में राष्ट्रीय एकता दिखाई देती है। इसी को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अन्नू के संघर्ष की कहानी: कहा- सर्दी में अभ्यास करके सुबह की रोशनी से पहले लौटना पड़ता था घर, अब रचा इतिहास

जेपी नड्डा ने कहा कि अपने तिरेंगे की रक्षा के लिए जीवन समर्पित कीजिए। अगले 25 सालों में देश को ताकत के साथ आगे बढ़ाना है। बताया गया कि जेपी नड्डा संग्रहालय नहीं देख पाए। 
विज्ञापन


इसके अलावा यह भी बताया गया कि शहीद स्मारक में भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इससे वहां पर अव्यवस्था फैल गई, लेकिन पुलिसकर्मियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें