फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेत्री का सभासद पर छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका बोर्ड बैठक के दौरान हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। कस्बे की एक भाजपा नेत्री ने एक सभासद पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
भाजपा नेत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान एक सभासद ने उनके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। नगर अध्यक्ष विनोद जैन ने आरोप लगाया कि संबंधित सभासद ने सोशल मीडिया पर भी भाजपा नेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले को लेकर भाजपाइयों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिल गई है। मामले की जांच कर आवश्यक का र्रवाई की जा रही है।
सोमवार को नगरपालिका बोर्ड बैठक के दौरान मेले के नामकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सरधना विधायक अतुल प्रधान समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। आरोपी सभासद के कुछ ऑडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने की चर्चा है, जिनमें आपत्तिजनक टिप्पणी की गई हैं। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि उन्हें अभी पूरे मामले की जानकारी नहीं है। बाहर होने के कारण विस्तृत जानकारी लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें