फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में संगीत सोम और सुरेश राणा का नाम नहीं

Sun, 22 Jan 2017 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने शनिवार को प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री, प्रांतीय नेताओं के साथ जातिगत समीकरणों के आधार पर प्रचारक तय किए गए हैं। मेरठ से पूर्व एमएलसी और बसपा से भाजपा में आये डॉ. लोकेश प्रजापति को भी इस सूची में स्थान मिला है। इनके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए मीरापुर (मुजफ्फरनगर) प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। जबकि, फायर ब्रांड नेता ठा. संगीत सोम और सुरेश राणा के साथ बागपत सांसद डॉ. सतपाल सिंह का नाम सूची में नहीं है।
विज्ञापन


साधे जाएंगे जातिगत समीकरण
स्टार प्रचारकों में कुछ नेता जातिगत समीकरण साधने के लिए रखे गए हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, एसपी सिंह बघेल जहां अति पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को साधने का काम करेंगे तो अवतार सिंह भड़ाना गुर्जर और लोकेश प्रजापति को अपनी बिरादरी को भाजपा के पाले में करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, मुजफ्फरनगर दंगे के बाद चर्चा में आए भाजपा के दो विधायक ठा. संगीत सोम और सुरेश राणा के अलावा मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर डॉ. सतपाल सिंह को भी स्टार प्रचारकों में नहीं रखा गया है। ये तीनों नेता स्थानीय स्तर पर अपने प्रचार से हर सीट पर प्रभाव डाल सकते हैं।

तीसरे चरण में हो सकते हैं शामिल
पार्टी सूत्रों का कहना है कि डॉ. सतपाल सिंह जहां पूरी तरह बागपत में काम करेंगे तो संगीत सोम और सुरेश राणा अपने-अपने चुनाव में व्यस्त हैं। दोनों का ही पहले चरण में चुनाव है। इसके बाद इन दोनों नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन


वरुण गांधी की उपेक्षा चर्चा में
स्टार प्रचारकों में सांसद वरुण गांधी को शामिल न करना सभी को चौंका रहा है। कहा जा रहा है कि वरुण युवा मतदाताओं को प्रचार के जरिये भाजपा की तरफ ज्यादा आकर्षित कर सकते थे। इसके बाद भी उनकी उपेक्षा पार्टी में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें