फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाएं भड़का कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही भाजपा : शिवपाल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
‘देश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही भाजपा’
विज्ञापन

सरूरपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में महंगाई से लोग बेहाल हैं। बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुनकर परेशान हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यदि प्रदेश में प्रसपा की सरकार आई तो जेल में बंद बेगुनाहों के मुकदमे वापस लिए जाएंगे। कानून का राज कायम करते हुए सभी वर्गों के हित की योजनाएं चलाई जाएंगी। देश में भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर और धार्मिक भावनाएं भड़का कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रही है।
कस्बा हर्रा में रविवार को आयोजित हिंदू मुस्लिम सौहार्द सम्मेलन में शिवपाल यादव ने कहा कि देश में मात्र सौ उद्योगपति ही खुशहाल हैं, बाकी देशवासी परेशान हैं। पाकिस्तान और भूटान हमसे बेहतर स्थिति में हैं। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा के लोग हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करते हैं। उन्होंने भाजपा पर देश के सामाजिक एवं आर्थिक ताने-बाने को बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों के फैसलों से लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। कृषि कानूनों से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी ही नहीं आम लोगों की भी कमर टूट गई। इसके बावजूद पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के सपने दिखाए जा रहे हैं। हाल में पेश किए गए केंद्रीय वित्त बजट में उसका जिक्र तक नहीं किया गया। अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में हक की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। गरीब आदमी एलपीजी सिलिंडर महंगा होने के कारण उसे खरीद नहीं पा रहा है। इसके बावजूद सत्ताधारी नेताओं की ओर से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जो जनता के गले से नीचे नहीं उतर रहे हैं।
वहीं संयोजक अमित जानी ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। दलित एवं कमजोर लोगों पर अत्याचार बढ़ रहा है। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। शांति और सौहार्द देश की पहचान है, लेकिन केंद्र सरकार इसे खत्म करने पर तुली है। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाएं इसका उदाहरण हैं। जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। इससे सचेत रहने की जरूरत है। इस दौरान मरगूब त्यागी, जगवीर गुर्जर, शशि पिंटू राणा, रोबिन त्यागी, तसलीम चेयरमैन, डॉ. नासिर, सौरव यादव, उस्मान सिद्दीकी, महताब चौधरी, अंकित थिरोट, मोहित मुखिया, गुड्डू चौहान, शशांक त्यागी, दीपक पूनिया, सुधीर मुल्हेड़ा, परवेज राणा, रवि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमित जानी को घोषित किया प्रत्याशी
सरूरपुर। सम्मलेन में शिवपाल सिंह यादव ने सिवालखास विधानसभा से अमित जानी को प्रत्याशी घोषित किया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर प्रसपा के झंडे की जगह सपा के रंग में फ्लैक्स और होर्डिंग लगे नजर आए। शिवपाल यादव अक्सर अपने बयानों में अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कहते आए हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सपा की थीम में बना मुख्य मंच भविष्य की तस्वीर है। ऐसा हुआ तो अमित जानी और सपा के गुलाम मोहम्मद में से किसको विधानसभा का प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसको लेकर रस्साकशी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें