मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण व खेल निदेशालय की ओर से अभियान चलाकर बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यहां मेरठ में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी की ओर से इसी अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को भी उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रभात नगर में जाकर स्कूली बच्चों को खेल योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने खेलों से जुड़ीं कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने बताया कि खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नौकरी के अवसर मिलते हैं। खेलों के शारीरिक और मानसिक लाभ भी बताए गए। संवाद