फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली, गिनाई उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश में भाजपा के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर विधानसभा और कैंट विधानसभा में बाइक रैली निकाली। शहर विधानसभा में मुख्य अतिथि विवेक रस्तोगी, कमल दत्त शर्मा व कैंट विधानसभा में विधायक अमित अग्रवाल रहे। शहर विधानसभा बाइक रैली के संयोजक अंबर अग्रवाल सहसंयोजक रोहित आनंद और कैंट विधानसभा के संयोजक पीयूष शर्मा सहसंयोजक अक्षित त्यागी रहे। महामंत्री पीयूष शास्त्री व कमल दत्त शर्मा ने झंडी दिखाकर रेलवे रोड से आरंभ किया।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा में विधायक अमित अग्रवाल ने रोहटा रोड पर झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महानगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अध्यक्षता भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने की। सांसद प्रतिनिधि सनी गुप्ता, सुनील चड्ढा, मनोज वर्मा, विवेक बाजपेई, विक्रम शर्मा, ईशु आहुजा, अमन सिंघल, शिवम शर्मा, वैभव शर्मा, नेमू पंडित आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें