फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- अमृतकाल देश के लिए संकट काल बन गया है

Wed, 13 May 2026 11:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहारनपुर

सार

सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने सिरौली में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमृतकाल देश के लिए संकट काल बन गया है। उन्होंने पेपर लीक, महंगाई और वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों को लेकर सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार का तथाकथित अमृतकाल देश के लिए संकट काल बन गया है। लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। सांसद नगर पंचायत सिरौली में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनका कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की जनता देख रही है कि किस तरह चुनावों में विपक्ष को डराने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी दलों, खास तौर से कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के आरोप भी उन्होंने लगाए।

यह भी पढ़ें:Meerut: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा एलान, कहा-सरकार बनी तो शराब बंद, बुलडोजर पर रोक, इंटर तक शिक्षा मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना
इमरान मसूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरे महीने खुदरा महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का ‘मिशन 2027’ मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा और पार्टी संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में संगठन को ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद ने हज यात्रा पर रवाना हो रहे जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और उनकी पत्नी, नगर पंचायत सिरौली की चेयरमैन चमन सकलानी को शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में कृष्णकांत शर्मा, जिया उर रहमान, कमरूद्दीन सैफी, युसूफ नन्हे और शकील मेंबर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें