फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर मुद्दे को भूल गई है भाजपा सरकार: यतीन्द्र नंद गिरी महाराज

Mon, 06 Aug 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यतीन्द्र नंद गिरी महाराज
विज्ञापन

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्र नंद गिरि महाराज ने कहा कि भाजपा राम मंदिर मुद्दे से भटक गई है और इसे भूल गई है। उन्होंने  रोहिंग्याओ के बारे में बात करते हुए कहा कि रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की संख्या 42 लाख नहीं, बल्कि चार से पांच करोड़ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या ही धारा-370 है। यदि भाजपा इसे हटा दे तो सारी ही समस्या खत्म हो जाए। यतींद्र महाराज ने ये बातें कांवड़ सेवा शिविर में शामिल होने के दौरान कहीं। 

विज्ञापन

राम मंदिर के लिए अलग बिल क्यों नहीं ला सकती सरकार

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्र नंद गिरि महाराज सोमवार को मेरठ में एनएच-58 हाईवे पर स्थित भाजपा नेता सुनील भराला के कावड़ सेवा शिविर में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदुओं की आस्था का सवाल है इस यात्रा के लिए कावड़ आयोग का गठन किया जाना चाहिए।

राम मंदिर मुद्दे को भूल गई है भाजपा सरकार
उन्होंने अपने बयान में कहा कि चुनाव से पहले भाजपा के एजेंडे में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराना था, लेकिन भाजपा भी इस मुद्दे को भूल गई है। भाजपा की सरकार जब आरक्षण में पदोन्नति को लेकर अलग से बिल ला सकती है, फिर राम मंदिर पर अलग से बिल क्यों नहीं लाया जा सकता।

 
विज्ञापन

370 ही कश्मीर की असली समस्या

यहां उन्होंने कहा कि महाकुंभ में करोड़ों रुपए सरकार खर्च करती है, लेकिन कांवड़ यात्रा में सरकार का कोई भी रुपया खर्च नहीं होता है  इसलिए सरकार को कांवड़ आयोग का गठन करना चाहिए यहां उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या ही धारा-370 है अगर भाजपा वहां धारा-370 हटा दे, तो कश्मीर समस्या जड़ से ही खत्म हो जाएगी।

रोहिंग्याओं की हिमायत करने वालों पर चले देशद्रोह का मुकदमा
तीन तलाक और हलाला के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि तीन तलाक व हलाल का अमला इस समाज के लिए पाप है इसलिए इन दोनों की प्रथा समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने रोहिंग्याओं के बारे में कहा कि भारत में रोहिंग्या और बांग्लादेशी कि जो तादाद सरकारी आंकड़ों में 42 लाख दिखाई गई है वह 4  से 5 करोड़ है। इसलिए इन्हें खदेड़ा जाए और इनकी हिमायत करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम कर उन्हें जेल भेजा जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें