फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पता कर लेना मैंने बदल दिए सात इंस्पेक्टर

Fri, 22 Feb 2019 07:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में उन्होंने कहा कि सात थानेदारों को उन्होंने बदल दिया है। उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन

 
छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में तीन-चार दिन पहले भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीणों की बैठक में पहुंचे थे। यहां भाषण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बोल बिगड़ गए। वह बोले कि जब से जिले की कमान उनके हाथ में आई है, सात इंस्पेक्टर यानी के सात थानादरों को उन्होंने चेंज कर दिया। चाहो तो पता कर लेना। सात इंस्पेक्टर बदलने से पूरा जिला हिल जाता है। जिलाध्यक्ष के भाषण की वीडियो वायरल हो गई। 38 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने जांच शुरू करा दी है।
 
एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गलत भाषण दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि को गरिमा में रहना चाहिए। थानेदारों को बदलने का अधिकारी सिर्फ उनका है। जो इंस्पेक्टर सही एवं ईमानदारी से काम करता है, उसे ही चार्ज दिया जाता है। पब्लिक के बीच जाकर इस तरह का संदेश देना गलत है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टंकी पर चढ़ गए थे ग्रामीण
छपरौली के ककौर गांव के रहने वाले वेदपाल उपाध्याय को जब से भाजपा ने जिलाध्यक्ष का कार्यभार दिया है, तभी से वे विवादों के घेरे में है। जनवरी माह में ककौर गांव के ग्रामीणों ने उनके खिलाफ पेयजल टंकी पर चढ़ कर हंगामा किया था। उन पर जमीन कब्जे का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। 

छपरौली से लड़ चुके है विधानसभा चुनाव
भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने वर्ष 2012 में भाजपा के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। चुनाव के दौरान उनकी गाड़ी पर फायरिंग भी हुई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें