जिलाध्यक्ष के इस व्यवहार पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और कार्यक्रम से उठ कर चल दिए। मंडल मंत्री ने बताया अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी यही व्यवहार किया गया। मंडल मंत्री ने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की शिकायत संगठन मंत्री और प्रदेश स्तर पर की जाएगी। उनका कहना है इस दौरान किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी भी मौजूद थे।
वहीं इस मामले में सत्यवीर त्यागी कुछ बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने बात बदलते हुए कहा कि सब ठीक है, कार्यकर्ताओं में कोई मतभेद नहीं है। वहीं जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी और रूपरेखा के बारे में बताया जा रहा था। अशोक व कुछ अन्य कार्यकर्ता खड़े होकर इधर.उधर चहल कदमी कर रहे थे। उन्हें बैठने के लिए कहा गया, उठक-बैठक नहीं लगवाई। अनुशासन का ध्यान रखने के लिये कहा गया था। उठक-बैठक लगवाने का आरोप गलत है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/