फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम पर बवाल: BJP पार्षदों की गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, फूंका असदुद्दीन ओवैसी का पुतला

Sat, 27 May 2023 03:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस मामले में पुलिस ने BJP के दो पार्षदों को गिरफ्तार किया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। हिंदू संगठनों ने ओवैसी का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवैसी का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में महापौर हरिकांत अहलूवालिया और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर हुए बवाल के बाद भाजपा पार्षदों ने एआईएमआईएम के नेताओं व पार्षदों की पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने AIMIM के पार्षद की तहरीर पर BJP पार्षद राजीव गुप्ता और उत्तम सैनी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। शनिवार को हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क के पास चौराहा पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का पुतला दहन किया।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेताओं की तरफ से भी एआईएमआईएम पार्षदों के खिलाफ रात को तहरीर दी गई थी। वहीं, एआईएमआईएम के पार्षदों पर मुकदमा दर्ज नहीं होने से हिंदू समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस मामले पर संज्ञान लें और पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
सीसीएसयू के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। करीब 12:10 बजे नगर निगम के कर्मचारी वैभव कुमार ने वंदे मातरम गाया। इसी दौरान राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रगीत ठीक से न गाने का विरोध किया। उन्होंने दोबारा राष्ट्रगीत गाया। इसी दौरान एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी, पार्षद पति दिलशाद (वार्ड-55), ताहिर (वार्ड-75) सहित सात पार्षद कुर्सी पर बैठे रहे। भाजपा पार्षद कविता राही ने विरोध किया तो बहस हो गई। भाजपा पार्षद राजीव काले, पवन गोयल, पूर्व पार्षद विपिन और उनके समर्थकों ने एआईएमआईएम के पार्षदों को लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। वहीं, अफरा-तफरी और गहमागहमी के बीच कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया को शपथ दिलाई। फिर महापौर ने 85 पार्षदों को शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए निकले

समारोह में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मैं खुद मौके पर था और स्थिति को संभाला। पुलिस से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेंगे। - दीपक मीणा, डीएम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें