फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर निगम में धरने पर बैठी भाजपा पार्षद, बदसलूकी करने पर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्थायी कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर बदसलूकी करने का आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन

- कर्मचारियों ने भी देहलीगेट थाने में भाजपा पार्षद के खिलाफ किया हंगामा
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। निर्माण कार्यों में अनियमितता, सफाई कर्मचारी का हस्तातंरण न होना सहित कई समस्या को लेकर भाजपा पार्षद गुंजन अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने निगम में तालाबंदी कर दी। तीन घंटे बाद प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान कर्मचारियों के हस्तांतरण को लेकर अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद की पार्षद से तीखी बहस हुई है। पार्षद ने सफाई कर्मचारी नेता पर बदसलूकी का आरोप लगाकर तहरीर दी है। सफाई कर्मचारियों ने भी पार्षद के भाई पर रिश्वत लेकर कर्मचारियोंं के हस्तांतरण कराने का आरोप लगाकर देहलीगेट थाने में शाम तक हंगामा किया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच करने में लग गई।

वार्ड-14 जागृति विहार की भाजपा पार्षद गुंजन अपने सात-आठ समर्थकों के साथ निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते सुबह 12:30 बजे नगर निगम पहुंचीं। उनको वहां अधिकारी नहीं मिले, जिसके बाद पार्षद निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। तालाबंदी कर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि कालियागढ़ी में तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया। सड़क और नाला निर्माण में पुरानी ईंट लगाई जा रही है। कई बार शिकायत की, बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। महापौर हरिकांत अहलूवालिया को भी जानकारी दी, तब जाकर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला पार्षद के शिकायती पत्र में सफाई कर्मचारियों के हस्तांतरण भी लिखा था। जिसे लेकर अस्थायी कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद और उनके साथियों ने विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि महिला पार्षद के भाई सफाई कर्मचारियों के हस्तातंरण में पैसे लेते हैं। पार्षद और कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक होने लगी है। महिला पार्षद ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी नेता ने उसको धक्का दिया और बदसलूकी की। महिला पार्षद और उसके समर्थकों ने निगम परिसर से लेकर देहलीगेट थाने तक नारेबाजी की और फिर पुलिस को तहरीर दे दी। इसकी जानकारी लगने पर सफाई कर्मचारी नेता दिनेश सूद सहित कर्मचारी भी थाने पहुंच गए। महिला पार्षद पर सफाई कर्मियों का उत्पीड़न और रिश्वत लेकर हस्तांतरण करने का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। थाने में दोनों पक्ष के लोगों ने हंगामा भी किया।

मैं आहत हूं...इंसाफ चाहिए
भाजपा पार्षद गुंजन ने कहा कि सफाई कर्मचारी नेता की हरकत से वह आहत हैं। आरोप लगाया कि विकास के मुद्दे पर अधिकारी सुनते नहीं हैं। बोर्ड बैठक में बोलने का मौका नहीं दिया जाता। मैंने सिर्फ अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की है, भाजपा के नहीं। धरने के समय प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी से वह बात कर रही थी, तभी सफाई कर्मचारी नेता वहां पहुंच गए। उन्होंने बेवजह हंगामा किया है और बदसलूकी की। सारी घटना निगम अधिकारी और कर्मचारियों के सामने हुई है।

कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। नगर निगम परिसर में सीसीटीवी लगे हैं। उन्होंने कोई बदसलूकी नहीं की। पार्षद के भाई पैसा लेकर ही सफाई कर्मचारियों के हस्तांतरण कराते हैं। पार्षद के शिकायती पत्र में सफाई कर्मचारियों के हस्तांतरण कराने की बात लिखी है। सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। निगम के अधिकारी ही तय करेंगे कि किस कर्मचारी का हस्तांतरण होना है। शनिवार को कर्मचारियों की तीनों यूनियन की गेटवे बैठक होगी।

भाजपा पार्षदों ने बनाई गुंजन से दूरी
पार्षद गुंजन अपने सात-आठ समर्थकों के साथ निगम परिसर में तीन घंटे धरने पर बैठी रहीं। भाजपा पार्षद निगम में पहुंचे, लेकिन गुंजन के धरने से वह दूरी बनाते नजर आए। बताया गया कि निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद वह भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा पार्षदों ने कहा कि धरना देने वाले पार्षद के साथ नहीं रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सख्त निर्देश हैं कि धरना या पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को निष्कासित किया जा सकता है। गुंजन ने किसी भी भाजपा नेता या पार्षद को जानकारी नहीं दी। महापौर ने भी धरने को लेकर गुंजन को फोन करके नाराजगी जताई है।


-
मैं मौके पर था। महिला पार्षद और सफाई कर्मचारी नेता की तीखी बहस हुई। पार्षद धरने पर बैठी थीं, उनकी शिकायत सुनी गई है। उनके वार्ड में विकास कार्य लगातार चल रहे हैं। जो भी समस्या है, उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. हरपाल सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी

-
महिला पार्षद और सफाई कर्मचारी नेता ने देहलीगेट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नगर निगम परिसर में जाकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस जांच करेगी। उसके बाद ही कार्रवाई करेंगे।
आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें