फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों ने लिया संकल्प, वंदेमातरम से शुरू होगा सदन

Sun, 10 Dec 2017 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भाजपाईयों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा पार्षद सदन की शुरुआत वंदेमातरम से ही करेंगे। यह निर्देश भाजपा नेताओं ने नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक में दिए। नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि सदन में जनविरोधी नीतियों का भाजपा पार्षद जमकर विरोध करें।
विज्ञापन


मंगलपांडे नगर स्थित एक होटल में आयोजित नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पार्षद जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहकर उनकी समस्याएं सुनें और निस्तारण पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पार्षद यदि जागरूक रहकर काम करेंगे तो विरोधी कुछ गलत नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही सदन में सभी पूरी एकजुटता से रहें। 

पढ़ें : RSS के महासचिव बोले, कानून से कुछ नहीं हो सकता, समाज को बदलना होगा

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पार्षद किसी भी जनविरोधी काम या प्रस्ताव का एकजुट होकर विरोध करें। क्योंकि महापौर का ध्यान जनसमस्याओं या उनके निस्तारण पर नहीं बल्कि अन्य बातों पर ज्यादा है। ऐसे में पार्षद किसी उकसावे में आने के बजाय निगम नियमावली के तहत अपने पक्ष को मजबूती से रखें। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने की। 
विज्ञापन


बैठक में मेरठ हापुड़ लोकसभा पालक जयकरण गुप्ता, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता ने भी विचार रखे। इस मौके पर विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, निवर्तमान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर मंत्री प्रवीण अग्रवाल, मयंक जैन, सीमा श्रीवास्तव, मंजू पटेल, कुलजीत कौर, नीरज त्यागी सहित पार्षदों में ललित नागदेव, पूनम गुप्ता, बीना गर्ग, रिंकी, विजय सोनकर, विपिन जिंदल, राजीव गुप्ता काले, संदीप रेवड़ी, संजय सैनी, मुनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें