फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस को हाथ लगे अहम सुराग, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, जल्द होगा खुलासा

Sun, 13 Oct 2019 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा नेता धारासिंह के पीछे जाते सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवबंद में शनिवार को हुई भाजपा नेता चौधरी धारासिंह सिंह हत्याकांड में पुलिस जल्द ही खुलासा करने की बात कह रही है। दरअसल पुलिस को हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध भाजपा नेता का पीछे करते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देवबंद में भाजपा नेता के मर्डर में हत्यारोपियों की फुटेज सामने आई है। जिसके बाद पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमे इन फुटेज की गहनता से जांच कर रही हैं। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में साढ़े आठ बजे बाइक से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। देवबंद की एक टीम, स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम इस मामले की जांच में लगाई गई है। एसएसपी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे हैं।

हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि फुटेज में दिखने वाले युवक ही हत्यारोपी हैं। जांच पड़ताल के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश देनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें