फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पुलिस की कार सवार गो तस्करों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, तमंचा व कारतूस बरामद

Sun, 13 Oct 2019 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ पुलिस की रविवार सुबह गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के पास से एक कार, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना दौराला क्षेत्र में सुबह साढ़े पांच बजे सरधना- दौराला रोड पर सेंट्रो कार सवार बदमाशों को विशेष सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष दौराला के द्वारा रोकने का प्रयास किया लेकिन कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

बदमाशों के भाग जाने की सूचना फ्लैश करते ही क्षेत्राधिकारी दौराला भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम मछरी के पास पुलिस ने बदमाशों को फिर से रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल द्वारा आत्म रक्षार्थ की गई कार्रवाई में सेंट्रो कार सवार दो बदमाश घायल हुए, जिनके नाम  दिलबाज पुत्र सलीम निवासी दधेडू, थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर और उस्मान पुत्र शिबू निवासी नगला जावली थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर हैं। घायल बदमाशों को तत्काल इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया। उनसे विस्तृत पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

बदमाशों के पास से दो तमंचा 315 बोर के और खोखा कारतूस बरामद हुए। साथ  ही एक सेंट्रो कार नंबर dl4c एजी 2070 भी बरामद हुई है। सेंट्रो कार में प्रतिबंधित मांस भी बरामद हुआ है।  पुलिस के अनुसार बदमाशों की पूर्व में आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें