होटल ब्लैक पेपर में शुक्रवार रात जो भी हुआ, वह शर्मनाक ही कहा जाएगा। इसे नेता सियासी चश्मे से देखें या पुलिस अधिकारी कानून के हिसाब से। लेकिन दोनों ही तरफ से कानून की धज्जियां उड़ीं। थाने में जहां सत्ताधारी नेताओं ने धरना देकर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। वहीं, डीजीपी ने कड़े निर्देश दिए कि दरोगा पर हाथ उठाने वाला कोई भी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।होटल में मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह अपनी कार से एक महिला के साथ पहुंचे थे। महिला ने होटल के वेटर को ऑर्डर दिया। पांच मिनट तक प्लेट नहीं लगी तो महिला ने नाराजगी जताई। उसके बाद दरोगा ने भी वेटर को फटकार दिया। महिला होटल के कर्मचारी से गालीगलौज करती रही। होटल मालिक मनीष पंवार मैनेजर के साथ पहुंचा तो विवाद बढ़ता गया।