मवाना। गांव कुड़ी कमालपुर के पास स्थित रजबहा में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच रोष व्यक्त किया। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर शांत किया। पशु अवशेष के नमूने को जांच के लिए भेजा और शेष अवशेषों को दबवा दिया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा आदि को कुड़ी कमालपुर गांव के पास रजबहा में शाम के समय प्रतिबंधित पशु अवशेष होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए इस कार्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंकर जानकारी ली। भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं ने जल्द आरोपियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों का नमूना लेते हुए शेष अवशेषों को दबवा दिया। इस दौरान विहिप से हिमांशु अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, पप्पू, विशाल रावत, राहुल जाटव, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे।