फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सकौती पुल के पास ट्रक में भरी 23 भैंसें पकड़ीं, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
दौराला - सकौती पुल पर ट्रक में भरी भैंसें। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पर पशु चिकित्सक के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर होने का अंदेशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती पुल के पास शनिवार को पुलिस ने एक ट्रक में भरी गईं 23 भैंसें बरामद की। मामले में ट्रक चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मवेशियों के परिवहन से जुड़ा स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी फर्जी मिला। जिस पर पशु चिकित्सा अधिकारी की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर होने की बात सामने आई है।
एलआईसी एनिमल वेलफेयर संस्था की टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। इस पर संस्था के अध्यक्ष पुनीत अरोड़ा, चंद्रपाल राजपूत, नवीन त्यागी और अनमोल ने खतौली से ही ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि चालक ने ट्रक को तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस पर टीम ने पुलिस को सूचना दी। दौराला पुलिस ने सकौती पुल के पास घेराबंदी कर ट्रक को रुकवा लिया। जांच के दौरान ट्रक में 23 भैंसें ठूंसकर भरी मिलीं, जबकि चालक द्वारा दिखाए गए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र में केवल 20 मवेशियों का ही उल्लेख था। भैंसों की गर्दन भी ऊपर की ओर कसकर बांधी गई थी, जिससे पशु क्रूरता की आशंका जताई गई। पुलिस के मुताबिक प्रमाण पत्र पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी सदर पशु चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की मुहर और हस्ताक्षर दर्शाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस संबंध में डॉ. नीलम से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उक्त मोहर और हस्ताक्षर उनके नहीं हैं और प्रमाण पत्र फर्जी प्रतीत होता है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले में ट्रक चालक बघरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर निवासी तहसीम, बहड़ा नई मंडी निवासी नसीम, कैलाशपुरी मुजफ्फरनगर निवासी शाकिर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दौराला - सकौती पुल पर ट्रक में भरी भैंसें। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें