फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों व ईओ में नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
पालिका ईओ से बात करते भाजपाई। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं की ईओ से उनके कार्यालय में नोकझोंक हुई। उन्होंने कालंद चुंगी के निकट बच्चा श्मशान में निर्माण नहीं होने पर हंगामा किया। वहीं, इस ईओ ने इस मामले की शिकायत चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी से की।
विज्ञापन

कालंद चुंगी के निकट बच्चा श्मशान स्थित है। इसकी चारदीवारी एवं भराव के लिए पालिका ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 12 लाख रुपये में टेंडर छोड़ा था। समय से निर्माण शुरू नहीं करने पर ठेकेदार एवं पालिका के बीच विवाद बढ़ गया। इस पर पालिका द्वारा जून में टेंडर निरस्त कर दिया गया तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस पर ठेकेदार हाईकोर्ट जा पहुंचा। वहां से सात अगस्त 2019 को स्टे ले आया। नगर पालिका ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस पर न ही तो ठेकेदार को नोटिस दिया और न ही टेंडर छोडे़ जाने की प्रक्रिया शुरू की।
वार्ड सभासद दिनेश ने डेढ़ वर्ष पूर्व टेंडर छोडे़ जाने के बावजूद चारदीवारी का निर्माण शुरू नहीं होने तथा पालिका द्वारा मामला ठंडे बस्ते में डाल देने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन से की। इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, नगर महामंत्री संजीव पंवार, नगर उपाध्यक्ष मंगू प्रधान, महिपाल वाल्मीकि, नगर मंत्री योगेश वर्मा उर्फ नीटू, मुदित माहेश्वरी, अर्जुन विश्वकर्मा, जयभगवान तोमर, शंकर सिंह एवं वार्ड सभासद दिनेश कुमार आदि पालिका पहुंचे। उन्होंने ईओ से शिकायत की। जिस पर ईओ ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में फाइल देखी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वे कानून के विपरीत कार्य नहीं करेगी। इसी बीच भाजपा के नगर उपाध्यक्ष मंगू प्रधान ने चेतावनी दी कि जो जनहित के काम नहीं करेगा उसे पालिका में नहीं रहने दिया जाएगा। आरोप लगाया कि पुलिस चौकी बस स्टैंड के निकट पालिका की प्याऊ की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से दुकान बनवा दी है। इसी बीच ईओ ने कहा कि टेंडर छोडे़ जाने के लिए मीटिंग बुलाने का अधिकार चेयरपर्सन का है। इस पर ईओ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद भाजपाई अल्टीमेटम देकर चले गए। ईओ ने चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी को पालिका में बुलवाकर जानकारी दी। इस पर निजाम अंसारी ने कहा कि यदि भाजपाइयों को ईओ से दिक्कत है तो वे चेयरपर्सन अथवा उनसे शिकायत करें। ईओ से उलझने की जरूरत नहीं पडे़गी।
विज्ञापन

वर्जन
कालंद चुंगी के निकट बच्चा श्मशान की भमि के टेंडर के मामले में भाजपाई उनके कार्यालय में आए थे। वे एक ही दिन में टेंडर छोडे़ जाने का दबाव बना रहे थे। नियमअनुसार पंद्रह दिन का समय टेंडर छोडे़ जाने की प्रक्रिया में लगता है। इस मामले में ठेकेदार पर कोर्ट से स्टे है। इसको लेकर भाजपाई उनसे ऊंची आवाज में बात करने लगे। उन्होंने ऐतराज जताया तो बहस करने लगे। कोई भी कार्य नियम विरुद्ध नहीं किया जाएगा।-अमिता वरुण, ईओ नगर पालिका सरधना
सभासद दिनेश की शिकायत पर भाजपाई ईओ से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे थे। उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं थी। बच्चा श्मशान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। 12 लाख रुपये का टेंडर छोडे़ जाने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं किया जा सका। ठेकेदार कोर्ट चला गया। ईओ को एक माह के भीतर निर्माण शुरू कराने की चेतावनी दी है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी हाईकमान एवं उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी-विनोद जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें