फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में की थी वृद्ध पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में की थी वृद्ध पिता की हत्या
विज्ञापन

दौराला। एक सप्ताह पूर्व हुई 65 वृद्ध की हत्या का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़े पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने संपत्ति विवाद में पिता की हत्या करना कबूल किया है। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

दौराला थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के मुताबिक 26 सितंबर को लोहिया-शाहपुर संपर्क मार्ग पर हरबीर 65 का शव गन्ने के खेत में मिला था। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच में हरबीर के परिजनों से पूछताछ की गई। जिसमें बड़े बेटे पर कुछ शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में बड़े पुत्र मनोज ने वृद्ध पिता की हत्या करना कबूला। मनोज के मुताबिक संपत्ति के बटवारे के चलते उसने खेत में बिसौली से पिता हरबीर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेत से हत्या में प्रयुक्त बिसौला बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जेल भेजने की तैयारी है। जानकारी हो कि 26 सितंबर को लोहिया-शाहपुर मार्ग पर हरबीर(65) पुत्र होशियार का शव उन्हीं के ईंख के खेत से बरामद किया था। शुरूआत में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में किसी करीबी के शामिल होने के सबूत हाथ लगे। जिसके आधार पर आरोपी पुत्र मनोज को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें