फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लृ : रोकथाम को आरआरटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने के लिए जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) गठित की गई है। इससे पहले शासन की तरफ से भी गाइडलाइन जारी की गई थी। इसके बाद ही जिला स्तर पर टीम का गठन किया गया है। वहीं, कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसके लिए दो उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल कंसल ने तहसीलवार अधिकारियों को बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए तैनात किया है। इनमें तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी के साथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी तैनात किया गया है। इसमें सदर, मंशा देवी, जानी, रोहटा, खरखौदा, सरधना, सरूरपुर, दौराला, मवाना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, माछरा में अधिकारी तैैनात कर दिए गए हैं।
वहीं, पशुपालन विभाग द्वारा एविएन इन्फ्लुएनजा /बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी के. बालाजी के निर्देशन में जिला स्तर पर बर्ड फ्लू सर्विलांस कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। किसी भी सूचना के लिए उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके राणा के मोबाइल नंबर 9412662803 और डॉ. बीपीएस यादव के मोबाइल नंबर 9359002200 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें