फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर, वेस्ट यूपी में तीन डिग्री गिरा पारा, अगले दो दिन बारिश के आसार

Thu, 15 Jun 2023 10:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर वेस्ट यूपी में देखने को मिला है। बताया गया कि दो दिन में ही तीन डिग्री पारा गिर गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के भी आसार जताए हैं।
विज्ञापन
बिपरजॉय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजी से बढ़ते तापमान पर गुजरात में आ रहे बिपरजॉय चक्रवाती तूफान ने ब्रेक लगा दिया है। दो दिन में पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 17 से 19 जून के बीच बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


मई में राहत मिलने के बाद जून में मौसम तेजी से बदला है। तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है और गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच शहरवासी हलकान हैं। दो दिन से तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, हालांकि अभी धूल भरी हवा के चलते मौसम बदला हुआ है। सूरज की तपिश और उमस जरूर गर्मी का अहसास करा रही है। 

बताया गया कि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

उधर, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तूफान के चलते तापमान में गिरावट आई है। अगले 48 घंटे में इसका असर वेस्ट यूपी में भी दिखेगा।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बुझे तीन घरों के चिराग, हर तरफ मचा कोहराम, सदमे में तीनों परिवार

वहीं बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 132, बागपत का 172, गाजियाबाद का 148, मुजफ्फरनगर का 104 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर का 140, गंगानगर का 134, पल्लवपुरम का 123, दिल्ली रोड का 152, बेगमपुल का 178 दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें