मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमानन 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का गुजरात तट पर टकराने के बाद उसका असर अब वेस्ट यूपी में भी बढ़ा है।
हवा चलने से कम हुआ प्रदूषण
हवा चलने से मेरठ और आसपास के शहरों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में कमी आई है। मेरठ का एक्यूआई तीन दिन पहले 200 को पार कर गया था जो अब गिरकर 106 पर आ गया है। बागपत में एक्यूआई 133, गाजियाबाद में 113 और मुजफ्फरनगर में 96 दर्ज किया गया है। शहर में दिल्ली रोड पर 125, बेगमपुल में 13, गंगागनर में 111, पल्लवपुरम में 107, जयभीमनगर में एक्यूआई 101 दर्ज किया गया।