सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले 24 घंटे कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। अभी मौसम में चक्रवाती तूफान का असर दिखाई देगा।
पिछले सात दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
12 जून 39.5 26.8
13 जून 40.6 28.5
14 जून 39.9 28.1
15 जून 37.4 27.5
16 जून 39.0 25.8
17 जून 38.6 27.8
18 जून 36.1 25.7
फिर मेरठ का एक्यूआई 100 से नीचे आया
दो दिन से हो रही हल्की बारिश के चलते मेरठ समेत एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। मेरठ का एक्यूआई 85 दर्ज किया गया है, जबकि बागपत का 160, गाजियाबाद का 74, मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 92 दर्ज किया गया है। शहर में जयभीमनगर में 88, पल्लवपुरम में 84, गंगानगर में 83, दिल्ली रोड पर 95 और बेगमपुल में 91 एक्यूआई दर्ज किया गया।