मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा 24 घंटे में कर दिया। अमित निवासी रुद्रप्रयाग, त्रियुगी नारायण उत्तराखंड, हाल पता मेरठ कैंट ने तहरीर दी कि उनकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अमित उर्फ रिंकू निवासी रंजीत पुरी सदर बाजार को बेगमपुल मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये कीमत की केटीएम बाइक बरामद की है। संवाद
फर्जी पासपोर्ट व वीजा तैयार कर विदेश भेजने वाला गिरफ्तार
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में छह माह से फरार चल रहा नामजद आरोपी सलाउद्दीन निवासी आशियाना कॉलोनी लोहियानगर को जिमखाना से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धनराशि लेकर फर्जी पासपोर्ट एवं वीजा तैयार किए जाते थे। आरोपी गिरोह बनाकर अपराध करते थे और उन्होंने दिल्ली में अपना मुख्यालय बना रखा था। आठ लाख रुपये की रकम भी वसूल की है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद