फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में नहीं दिखा पुलिस का असर, अफसरों के दावे भी फेल, शब-ए-बरात पर खूब हुई स्टंटबाजी

Wed, 08 Mar 2023 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : मेरठ में शब-ए-बरात पर पुलिस का खौफ नहीं दिखा। वहीं, अफसरों के दावे भी फेल हो गए। शहर में शब-ए-बरात पर खूब स्टंटबाजी हुई।
विज्ञापन
स्टंट करते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में होलिका दहन और शब-ए-बरात को लेकर पुलिस जहां एक ओर रूट मार्च कर सख्ती दिखा रही थी तो वहीं दूसरी ओर रात को 11 बजे के बाद शहर में खूब स्टंटबाजी हुई। स्टंटबाजी रोकने में पुलिस के दावे फेल साबित हुए। स्टंटबाजों पर पुलिस का खौफ देखने को नहीं मिला। शहर में कई जगह स्टंटबाजी हुई।

विज्ञापन


शब-ए-बरात पर स्टंटबाजी की जाती है। इस बार स्टंटबाजी न हो इसको लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया था। इसके लिए एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने थानेदारों और सीओ के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए गए थे कि जो भी स्टंटबाजी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी निर्देश के तहत पुलिस ने स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कई दिन से अभियान भी चला रखा था। 

वहीं मंगलवार को खूब स्टंटबाजी हुई, स्टंटबाजों में पुलिस का खौफ भी देखने को नहीं मिला। दिल्ली रोड, आबूलेन, वेस्ट एंड रोड, बेगमपुल और गढ़ रोड पर खूब स्टंटबाजी हुई। हापुड़ अड्डे चौराहे पर तो पुलिस के सामने भी स्टंटबाजी हुई। पुलिस के सामने ट्रिपलिंग करते हुए भी युवक दिखाई दिए। एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों का पुलिस ने चालान नहीं किया। पुलिस ने केवल एक को उतार दिया और बाकी को जाने दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन


इन्होंने कहा...
कुछ लोगों ने स्टंटबाजी की, उनके खिलाफ वाहन सीज और चालान की कार्रवाई की गई है। आज होली पर जो भी स्टंटबाजी करेगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी, मेरठ

यह भी पढ़ें: Bijnor News : चालान काटा तो बिजलीकर्मी ने काटे सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन, मचा हड़कंप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें