रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग के आश्रम चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बाइक पर स्टंट करने वालों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें करनावल निवासी एक छात्र घायल हो गया। पुलिस जांच में पता चला है कि इसमें गुरु गोविंद स्कूल का कोई छात्र शामिल नहीं था। मामला पूरी तरह बाहर के युवकों के बीच का था।
जानकारी के अनुसार शनिवार को रासना कॉलेज आश्रम चौराहे पर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। घटना के समय रोहटा पुलिस चौकी की लापरवाही भी सामने आई। आरोपी चौकी के सामने भी दबंगई दिखाते हुए भाग गए। सूचना मिलने के काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है।