फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चेतावाला के पास बाइक फिसली, दंपती गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। पत्नी शीतल के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार रात करीब 9:00 बजे हस्तिनापुर आ रहे गांव खेड़ी कला निवासी सचिन का गांव चेतावाला के समीप बाइक फिसलने के कारण संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होने से दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर गए। गिरने के कारण सचिन के मुंह पर गंभीर चोट आई है। वहीं उसकी पत्नी शीतल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राइवेट एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर फिसलन होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ा। पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि परिजनों की ओर से शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें